यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 08 भारी वाहनो पर कार्यवाही करते हुए 18 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा पूर्व में भारत माला परियोजना के अंतर्गत चलने वाले भारी चालको को वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर उतई के मार्केट एवं आवासीय क्षेत्र में दिन के समय प्रवेश न करने हेतु समझाईस दी गई थी क्योकि उतई का यह मार्ग अधिक भीड भाड होने तथा मार्ग की चौडाई सक्रिय होने से साथ ही आवासीय क्षेत्र होने पर सडक दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए इस मार्ग पर दिन के समय प्रवेश न करने हेतु समझाईस दी गई थी परंतु आज दिनांक को यातायात जोन सिविक सेन्टर प्रभारी के द्वारा उक्त मार्ग में वाहन चेंकिंग के दौरान 08 भारी वाहन मार्ग पर चलते पाये जाने पर कार्यवाही करते हुए 18 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किये गए साथ ही वाहन चालको को इस मार्ग में रात्रि 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रवेश करने समझाईस दी गई और अन्य वाहन चालक/मालिक को भी सूचना देने बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी, कोहका की नवनिर्वाचित प्रधान बनीं मेरी पूजनीय माता जी बीबी कुलवंत कौर जी
Next post मोहन नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: नवजात शिशु को असुरक्षित छोडने वाले गिरफ्तार….