संयुक्त संचालक श्री महेश कुमार साठिया व्यय प्रेक्षक नियुक्त, व्यय प्रेक्षक का हुआ आगमन

दुर्ग : नगरीय निकाय निवार्चन 2025 के लिए नगर पालिक निगम दुर्ग/नगर पालिका परिषद कुम्हारी, अहिवारा/नगर पंचायत उतई, पाटन, धमधा में निर्वाचन ल़डने वाले महापौर/अध्यक्ष प्रत्याशियों के द्वारा किए जा रहे व्यय का सूक्ष्म निरीक्षण व मॉनीटरिंग के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संयुक्त संचालक श्री महेश कुमार साठिया को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक श्री महेश कुमार साठिया का आगमन आज जिले में हो चुका है। व्यय से संबंधित किसी भी विषय पर मार्गदर्शन/शिकायत आदि के निराकरण के लिए व्यय प्रेक्षक श्री साठिया से कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन कलेक्टोरेट परिसर में प्रातः 11 से दोपहर 01 बजे तक भेंट कर सकते है। मोबाईल नंबर 9424262396 पर इस अवधि में चर्चा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 : जिला पंचायत सदस्य 16 नामांकन सहित, पंच,सरपंच, जनपद सदस्य के अनेकों नामांकन हुए जमा
Next post दुर्ग के वार्ड क्रमांक 21 के पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचित