भोले बाबा की बारात के लिए 31000 आमंत्रण कार्ड, आज दुर्गा पंडाल जोन-2 में कार्ड में लगाए जाएंगे पीला चावल

भिलाई। हर साल की तरह इस साल भी भोले बाबा की भव्य बारात महाशिवरात्रि के दिन निकलने वाली है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। आमंत्रण कार्ड छपकर आ गए हैं। 31000 आमंत्रण कार्ड प्रदेशभर में बांटे जाएंगे। उन कार्डों में हल्दी-चावल व टीका लगाने का काम 30 जनवरी से शुरू हो जाएगा। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि तैयारी शुरू हो गई है। हर मोर्चे पर टीम डटी हुई है। दया सिंह ने बताया कि, गुरुवार सुबह 11 बजे कार्ड में पीला-चावल लगाने का सिलसिला शुरू हो रहा है। आमंत्रण कार्ड में हल्दी अक्षत लगाया जाएगा। सुबह 11 बजे से खुर्सीपार जोन-2 दुर्गा मैदान में महिलाएं इकट्‌ठा होकर कार्ड में अक्षत लगाने का काम किया जाएगा। महिला विंग की जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा ने कहा कि, महिलाओं की भागीदारी बड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नाबालिग से करता था अश्लील वीडियो की डिमांड, पुलिस तक पहुंची शिकायत, अब आरोपी गिरफ्तार
Next post प्रेमी के साथ होटल पहुंची युवती, 24 घंटे रहे रूम में, फिर हुआ कुछ ऐसा, दौड़ी-दौड़ी आई पुलिस