सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही: धारदार गंडासा लेकर गुण्डागर्दी करने वाले 2 बदमाश 2 अपचारी बालक गिरफ्तार

दिनांक 27.01.2025 को प्रार्थी रवि शर्मा ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27.01.25 को शाम 4ः30 बजे मे कुछ गुडे बदमाशं टीवीएस शेा रूम मे अंदर प्रवेश कर हाथ मे डंडा व लोहे का गंडासा हथियार लेकर एक राय हो कर मॉ बहन कि अश्लील गाली गलोैज देकर मार देने की घमकी देते हुए डरा धमका रहे थे, रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। मामला को वरिष्ठ अधिकारी अवगत कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक  दुर्ग, श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा चाकु बाजी एवं गुडा गर्दी करने वालो के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में अपराधियों की धरपकड़ एवं चाकु बाजी एवं गुडा गर्दी पर प्रतिबंध लगाने के निर्देशन प्राप्त है,

अपराध क्रमांक 120/2025 धारा 296,351(2),,333,3(5)भा0न0स0, 25,27 आर्म्स एक्ट के अज्ञाम आरोपीगणो का पता चला कि आरोपीगणो को केम्प 1 छांवनी क्षत्र में देखा गया है कि सुचना पर घेराबंदी कर पकड़ कर एक लोहे का गंडासा व बांस की लकड़ी जप्त कर नाम पुछने पर 1.दलजीत सिंह उर्फ बादल पिता संजय सिह उम्र 24 वर्ष साकिन केम्प 1 शास्त्री नगर मेहमान कोल डिपो के पास भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग 2.हरप्रीत सिंह पिता स्व0 प्रताप सिंह उम्र 18 वर्ष साकिन केम्प 1 शास्त्री नगर मेहमान कोल डिपो के पास भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग एवं दो विधि से संघर्शरत अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला राजेश मिश्रा, सउनि पुरन साहु प्रआर. रामनारायण यदु, आरक्षक सूर्य प्रताप, दुर्गेस राजपुत का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई स्टील प्लांट के भीतर रेल पटरी किनारे चहल कदमी करते दिखा शेर
Next post Big Breaking:प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़, 17 से अधिक लोगों की मौत, अमृत स्नान रद्द