3 वर्ष पूर्व घटित सड़क दुर्घटना का आरोपी गिरफ्तार आरोपी वाहन चालक घटना कार्य करने के उपरांत से था फरार

आरोपी वाहन चालक को महासमुंद से किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर श्री सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक  श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्रांतर्गत में लंबित प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कर प्रकरण की निकाल कर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए थे। दिनांक 06/10/2021 के रात्रि 11:00 बजे एसबीआई चौक सेक्टर 1 के सामने सेंट्रल एवेन्यू रोड सेक्टर 3 भिलाई में आरक्षक 1440 राधेश्याम सिंन्हा के मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG 07 AB 2862 को आरोपी वहां मोटरसाइकिल बुलेट क्रमांक CG 04 MP 7439 के चालक द्वारा मुर्गा चौक तरफ से अपने वाहन बुलेट को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आरक्षक राधेश्याम सिंन्हा के मोटरसाइकिल को ठोकर मार कर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया जिससे आई चोट के कारण राधेश्याम सिंन्हा की मृत्यु हो गई जिस संबंध में थाना भिलाई भट्टी में मर्ग क्रमांक 46/2021 धारा 174 दप्रस कायम कर शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत अपराध से संबंधित होने पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 180/2021 धारा 304(A)भादवि कायम कर विवेचना किया गया। प्रकरण में मृतक के वाहन एवं आरोपी वाहन को घटना स्थल से जप्त किया गया गवाह का कथन लेखबद्ध किया गया। आरोपी बुलेट वाहन क्रमांक CG 04 MP 7439 का चालक जो घटना दिनांक से फरार था जो लगातार अपना सकुनत बदल रहा था आरोपी वाहन चालक की जिला महासमुंद में निवासरत होने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा जिला महासमुंद संभावित स्थानों में जाकर पता तलाश कर काफी सूझबूझ एवं मशक्कत उपरांत आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण में आवश्यक वैधानिक किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश साहू, प्र.आर. किशोर पॉल, आरक्षक जी.जगमोहन एवं ACCU के आरक्षक अनूप शर्मा, जुगनू सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई में शराबी युवकों ने गार्ड को कार से उड़ाया:10 फीट उछलकर दूर जा गिरा गार्ड, हालत गंभीर
Next post गाजियाबाद में चल रहा था अवैध धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़; जांच में कई सामान बरामद