छावनी पुलिस की तत्परता से मोबाईल फोन लुट के आरोपियो को चंद घण्टो के भीतर किया गिरफ्तार

भिलाई। सुन्दर टेंट हाऊस के पास कैम्प 02 भिलाई के मोटर सायकल क्रं. सीजी 07 एल वाय 2850 मे सवार ब्रुसली एवं शेख अरमान के द्वारा प्रार्थी संतोष बघेल को पैसे की मांग कर नही देने पर उसके जेब से एक मोबाईल फोन लूट कर मोटर सायकल से भाग गये आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा थाना छावनी के लूट के प्रकरण के आरोपीगणो के विरूद्ध स्वय रूचि लेते हुए कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन सिंह राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे दिनांक 19/01/2025 को मुखबिर सूचना मिली कि जे. पवन उर्फ बुसली एवं शेख अरमान को पावर हाऊस भिलाई मे घेराबंदी कर किया गया नाम व पता पूछने पर अपना नाम जे. पवन उर्फ ब्रुसली पिता जे. बडेसाहब निवासी सुन्दर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) एवं शेख अरमान पिता शेख अब्दुल सत्तार निवासी सुंदर नगर कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग (छ.ग.) होना बताये जिसको हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 18/01/2025 को रात्रि के समय मोबाईल फोन को सुन्दर टेंट हाऊस के पास कैम्प 02 भिलाई लूटना बताये जिससे मोटर सायकल व मोबाईल फोन बरामद किये । थाना छावनी के अपराध क्रमांक 36/2025 धारा 309(4) बीएनएस का आरोपी होने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दुर्ग मे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त अपराध मे छावनी पुलिस की तत्परता एवं सक्रियता के कारण घटना के कुछ ही समय के भीतर आरोपियो को धर दबोचा गया ।
उक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, उप निरीक्षक वरूण देवता , आरक्षक महताब अहमद, अमित दुबे की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रायपुर में आईटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कारोबारियों और रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापे
Next post लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान