गुरुद्वारे हाल सुपेला में गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (GAC) की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन

भिलाई/ आज 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को सुबह 11 बजेगुरुद्वारे हाल सुपेला में गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (GAC) की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन किया गया है। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय गतका चैम्पियनशिप, छग गतका एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, जोन अध्यक्षों की नियुक्ति, उप समितियों का गठन रैफरी कौंसिल का गठन, खिलाड़ियों, रैफरी कोच के लिए समर कैंप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, भाटपारा, मुंगेली, पेंड्रारोड़, सक्ती, धमतरी, सूरजपुर, अंबिकापुर के जिला गतका संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में इंदरजीत सिंघ छोटू अध्यक्ष, जसवन्त सिंघ खालसा महासचिव और मलकीत सिंह लल्लू को कोषाध्यक्ष बनाया गया। हरपाल सिंघ भामरा, जसबीर सिंघ चहल, अकलेश दुबे संरक्षक बनाए गए। पृथ्वी पाल सिंघ एसोसिएशन का मुख्य कोच बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदरजीत सिंघ छोटू ने कहा कि शीघ्र ही पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी बनाई जायेगी और गतके के प्रचार प्रसार के लिए सभी जिलों के सहयोग से योजना बनाई जायेगी। और छत्तीसगढ़ स्टेट प्रतियोगिता कराई जाएगी जिससॆ खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अभिनंदन
Next post महाकुम्भ मेले की व्यवस्थाओं पर दुनिया और पाकिस्तान के लोग भी हुए प्रभावित