नाबालिक बालिका को भगा ले जाकर दुष्कर्म का मामला, जामुल पुलिस की सक्रियता पकड़ाया आरोपी

भिलाई। ग्राम मुड़पार का रहने वाला प्रार्थी दिनांक 27.05.2024 को थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी नाबालिक बेटी को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा “आपरेशन मुस्कान“ के तहत गुम नाबालिक बालक/बालिकाओं को शत प्रतिशत बरामद करने के निर्देश प्राप्त है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में जामुल पुलिस द्वारा आॅपरेशन मुस्कान के तहत गुम नाबालिक बालक/बालिकाओं के पता तलाश में लग गई। पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ कि ग्राम नाबालिक बालिका को आरोपी भगाकर लोरमी जिला-मुंगेली में रखा है। सूचना मिलते ही तत्काल जामुल पुलिस टीम गठित कर लोरमी जिला-मुंगेली रवाना किया। नाबालिक बालिका को लोरमी जिला मुंगेली से दस्तयाब किया गया तथा पीड़िता से पूछताछ करने पर बताया कि लोरमी जिला-मुंगेली निवासी आरोपी सुनील बंजारे द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर दुष्कर्म किया है। प्रकरण में दुष्कर्म के धारा का इजाफा कर आरोपी सुनील बंजारे को गिरफ्तार कर आज दिनांक 10.01.2025 को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, उप निरी. सौमित्री भोई, आर. चन्द्रभान यादव, म.आर. तोषी गोस्वामी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दो क्विंटल गोमांस संग छह गिरफ्तार, निकाय चुनाव से पहले गर्माया रायपुर का माहौल
Next post गाभिन गाय को ईट पत्थर से मारा, मारपीट से गाभिन गाय के बच्चे व उपचार के दौरान गाय मृत्यु, 2 आरोपी गिरफ्तार