नगर पालिका परिषद कुम्हारी में श्री महेश सिंह राजपूत प्रशासक के रूप में आज कार्यभार ग्रहण किया

दुर्ग, 06 जनवरी 2025/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का अधिसूचना के परिपालन में श्री महेश सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 द्वारा कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 06 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह में प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर श्री पवन सिंह ठाकुर, तहसीलदार, भिलाई-3, श्री नेतराम चन्द्राकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिला बैंक कर्मचारी हुई डिजिटल अरेस्ट, पुलिस ने पहुंचकर कहा- ‘वीडियो कॉल पर नकली पुलिस है’
Next post आज जयंती स्टेडियम, भिलाई में आयोजित शिव ज्ञान गंगा महोत्सव में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ- दया सिंह