केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

दुर्ग। 04 जनवरी 2025/ भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रस्तावित दुर्ग प्रवास कार्यक्रम के सन्दर्भ में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने ग्राम नगपुरा के कार्यक्रम स्थल में आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने नगपुरा स्थित कार्यक्रम स्थल अंतर्गत आत्मानंद स्कूल प्रांगण नगपुरा, हेलीपेड स्थल, पार्किंग स्थल एवं रेस्ट हॉउस नगपुरा का अवलोकन किया एवं आवश्यक सभी सुविधाओं हेतु सम्बंधित विभाग प्रमुख अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में डोम निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेय जल, विभागीय प्रदर्शनी स्टॉल, वाहन पार्किंग स्थल, हैलीपेड स्थल आदि के संबंध में समुचित प्रबंधन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय बनाकर समय पर कार्य करने कहा। निरीक्षण के दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, एएसपी सुखनंदन राठौर और अभिषेक झा, जिला पंचायत दुर्ग के सीईओ श्री बजरंग दुबे एवं सभी संबंधित विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post थाना अमलेश्वर क्षेत्र में घटित सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा, आपसी विवाद के वजह से दिया था घटना को अंजाम
Next post भारत के मुहाने पर चीन का खतरनाक प्लान, बेचैन अमेरिका NSA डोभाल से करेगा बात, ड्रैगन को निपटाने की तैयारी