बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों एवं बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालकों पर की जा रही है कार्यवाही

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला, के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ), सुश्री ऋचा मिश्रा के नेतृत्व में नेशनल हाईवे एवं अन्य प्रमुख मार्ग पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वाले एवं बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चालकों पर अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

 

किसी सडक दुर्घटना के दौरान दो पहिया वाहन चालक की आकस्मिक मृत्यु हेलमेट नहीं पहनने से सर में लगने वाले गंभीर चोट की वजह से होना पाया गया है इस आकस्मिक मृत्यु को रोकने के लिए एवं दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट के प्रति जागरूक करने यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 03 दिनो से हेलमेट की कार्यवाही की जा रही हैँ जिसमें विगत 03 दिनों में 598 दो पहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही की गयी। यह अभियान कार्यवाही जब तक सभी दो पहिया वाहन चालक वाहन चलाने के दौरान हेलमेट धारण नहीं करते है तब तक निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पैदा हुआ बैंगनी रंग का बच्‍चा, देखकर डॉक्‍टर भी घबरा गए, फ‍िर करनी पड़ी सर्जरी, खर्च हो गए 42 करोड़
Next post छत्तीसगढ़ विधान सभा में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के याचिका पर गंभीरता से विचार किया