भिलाई में पहली बार बच्चों के लिए विंटर कार्निवाल का आयोजन 25 से…

भिलाई:- अंतर्राष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संपूर्ण विश्व में विगत 88 वर्षों से अनवरत मानवीय मूल्यों, नैतिक एवं आध्यात्मिकता के समावेश द्वारा सभी वर्गों की निस्वार्थ सेवाएं कर रही है।इसी कड़ी में भिलाई सेक्टर 7 स्थित अंतर्दिशा भवन के पीस ऑडिटोरियम में राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (RE&RF) के शिक्षा प्रभाग द्वारा प्रथम बार 5 दिवसीय “विंटर कार्निवाल” का आयोजन बुधवार 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक क्लास 5 से क्लास 8 तक के विद्यार्थीयो के लिए निशुल्क रहेगा।जिसका समय प्रातः 9:30 से प्रातः11:30 बजे तक रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विंटर कार्निवाल में बच्चों को आंतरिक शक्ति के लिए प्रतिदिन मेडिटेशन का अभ्यास, फन एंड वैल्यू गेम्स, एकाग्रता के वृद्धि हेतु एक्टिविटी,वर्कशॉप मुख्य रहेंगे।

इस विंटर कार्निवाल में रजिस्ट्रेशन के लिए क्यू आर कोड को स्कैन कर गूगल फॉर्म भर सकते है। अधिक जानकारी हेतु सेक्टर 7 स्थित मुख्य सेवाकेंद्र राजयोग भवन में संपर्क कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जी की 268 वी जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
Next post राहुल गांधी क्‍या SC/ST एक्‍ट में फंसेंगे? बीजेपी की महिला सांसद ने लगाए गंभीर आरोप