डिप्टी सीएम अरूण साव की सुरक्षा में चूक

दिनांक 10.12.2024 को माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय श्री अरूण साव के दुर्ग प्रवास के दौरान थाना उतई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सेलूद के एक नीली बत्ती लगी इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 07 सीजे 9968 का चालक अपने वाहन इनोवा को माननीय उप मुख्यमंत्री महोदय श्री अरूण साव के काफिले में पायलट वाहन के सामने उपेक्षापूर्ण उतावलेपन एवं खतरनाक तरीके से चलाते लाकर घुसा दिया और साथ चलने लगा। जिसे सुरक्षा की दृष्टि से पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम दया सिंह राजपूत तालपुरी भिलाई का रहने वाला बताया एवं प्रायवेट वाहन में नीली बत्ती लगाने के संबंध में पुछताछ करने पर संतोषजनक उत्तर नही दे पाया।

 

उक्त वाहन चालक द्वारा अपने प्रायवेट वाहन इनोवा के उपर गैरकानूनी तरीके से नीली बत्ती लगाकर उपेक्षापूर्ण उतावलेपन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर व्हीआईपी काफिले की गाड़ियों के बीच में अपना वाहन घुसाने की कोशिश किया जिससे मानव जीवन संकटापन्न होने से आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना उतई में अपराध क्रमांक 377/2024 धारा 281, 125 बीएनएस एवं मोटरयान अधिनियम की धारा 108, 177, 184 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी वाहन क्रमांक सीजी 07 सीजे 9968 के चालक दया सिंह राजपूत उर्फ दयानंद पिता राम अवतार सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी तालपुरी पारिजात 113 जे रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग छ0ग0 को दिनांक 11.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुरूद में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर बेदखली अभियान चलाया-निगम की टीम ने
Next post श्रमदान से शुरुआत करके वार्डो में जाकर खुद पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की आयुक्त पाण्डेय ने