महतारी वंदन योजना की 10वी किश्त जारी करने पर विधायक ललित चंद्राकर ने जताया मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल का आभार

महतारी वंदन योजना की 10वी किश्त जारी करने पर विधायक ललित चंद्राकर ने जताया मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल का आभार व्यक्त करते कहा महतारी वंदन योजना का किश्त आ जाने से माताओं को खुशी मिली है…..

70 लाख माताओं के खाते में डेरेक्ट पैसा गया है

प्रदेश मे महिलाओ के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु , समाज मे महिलाओं के प्रति भेदभाव , असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने , स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किया गया है , जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओ को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान किया जा रहा है और 10 वा किश्त आज जारी किया गया महिला सम्मान और सशक्तिकरण भाजपा की पहली प्राथमिकता मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से छत्तीसगढ में विकाश की गाथा लिखेंगे और हरेक वादा को पूरा करेंगे

महिलाओं के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना: इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिलाओं के लिए महतारी शक्ति ऋण योजना लॉन्च की. इस योजना के जरिए जिन महिलाओं का खाता ग्रामीण बैंक में है और उस खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जमा हो रही है, उन्हें स्वरोजगार के लिए 25 हजार रुपये तक का लोन दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 15 साल की लड़की के दो प्रेमी, रुतबा दिखाने के लिए एक ने अपलोड किया वीडियो, गर्लफ्रेंड ने रची खौफनाक साजिश
Next post कृषक उन्नति योजना- महिला किसान कीर्ति तापस ने खेती में किया नवाचार, किसानों के लिए नई दिशा