15 साल की लड़की के दो प्रेमी, रुतबा दिखाने के लिए एक ने अपलोड किया वीडियो, गर्लफ्रेंड ने रची खौफनाक साजिश

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। 15 साल की गर्लफ्रेंड ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को दूसरे प्रेमी के हाथों जमकर पिटवाया। इस पूरे घटनाक्रम में शामिल सभी लोग नाबालिग हैं। गर्लफ्रेंड की तरह उसके दोनों प्रेमी भी नाबालिग हैं। लड़की को प्रभावित करने के लिए दूसरे प्रेमी ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस ने मारपीट करने वाले सभी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला दुर्ग जिले के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैंप 1 स्थित मस्जिद के पास का है। लड़की के दूसरे बॉयफ्रेंड ने उसके पहले प्रेमी को लाठी, डंडों और बेसबाल से जमकर पीटा और उसका वीडियो बना लिया। गर्लफ्रेंड के सामने रुतबा दिखाने के लिए उसने वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।

दोनों के बीच अफेयर

लड़की भिलाई की रहने वाली है और नाबालिग है। लड़की को कैंप 2 संतोषी पारा में रहने वाले एक 17 साल के लड़के से प्यार था। दोनों के बीच लव अफेयर था। दोनों एक दूसरे से काफी बातें करते थे। इसी दौरान लड़की को एक दूसरे नाबालिग लड़के से प्यार हो गया जिसके बाद पहले बॉयफ्रेंड के साथ विवाद होने लगा। इसी दौरान लड़की ने अपने दूसरे प्रेमी से पहले प्रेमी को पिटवाने की साजिश रची।

ब्रेकअप के बाद मिलने बुलाया

पहले बॉयफ्रेंड को जब लड़की के दूसरे अफेयर की जानकारी मिली तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया। लड़की ने यह बात अपने दूसरे बॉयफ्रेंड को बताई। जिसके बाद सबसे ने मिलकर लड़के की पिटाई का प्लान बनाया। लड़की ने अपने पहले प्रेमी को मिलने के लिए सुनसान जगह पर बुलाया। वहां पहले से ही लड़की का दूसरा बॉयफ्रेंड अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उन सबने मिलकर लड़की की जमकर पिटाई की।

लड़के की हालत गंभीर

मारपीट में लड़का बुरी तरह से घायल हो गया। घायल लड़के को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट में नाबालिग लड़के के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य भागों में गहरी चोट आई है। वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए लड़की के दूसरे प्रेमी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की के भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर के गोल्डन टेंपल में फायरिंग, देखें वीडियो
Next post महतारी वंदन योजना की 10वी किश्त जारी करने पर विधायक ललित चंद्राकर ने जताया मुख्यमंत्री और मंत्री मंडल का आभार