आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हेतु जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन

जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक-21 शिकायत सेल में अधिकारी कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

दुर्ग/ नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम/उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का कार्य जिले में प्रभावशील है तथा नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन होना प्रस्तावित है। आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हेतु जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक-21 शिकायत सेल में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती लता युगल उर्वशा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। श्रीमती सुवर्षा राव सहायक ग्रेड-02, श्रीमती रीतु राजपूत सहायक ग्रेड-02 एवं श्रीमती कृति रामटेके सहायक ग्रेड-03 को सहायक एवं श्री नन्दु निर्मलकर भृत्य को डाक रनर का दायित्व सौंपा गया है। नियुक्त किए गए सभी कर्मचारीगणों को प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री ने किया क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का किया शुभारंभ
Next post पटाखा दुकानों के लिए एडवाइजरी जारी : नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही