दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी

दुर्ग:  छत्तीसगढ़ पुलिस के राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा अभियान के तहत, दुर्ग जिले में साइबर सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम युद्ध स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री जितेन्द्र शुक्ला के पर्यवेक्षण में यह अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न माध्यमों का उपयोग कर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर, लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया जा रहा है।

वयम हॉस्पिटल सुपेला के डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर साइबर प्रहरी ग्रुप में जोड़ा गया, जिससे वे सतर्क रह सकें। इसी क्रम में, शासकीय विद्यालय दारगांव धमधा के बच्चों को साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि वे इन खतरों से बचाव कर सकें।

इसके अतिरिक्त, पीवीआर थिएटर, एलवी सिनेमा सहित सभी सिनेमाघरों में साइबर अपराधों से संबंधित वीडियो दिखाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस प्रयास के साथ-साथ दुर्ग पुलिस द्वारा पोस्टर, बैनर, वॉल पेंटिंग, स्टीकर और अन्य नए माध्यमों से भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री अभिषेक झा, उप पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) श्री चिराग जैन, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सतीश ठाकुर सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी व साइबर प्रहरी टीम के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों से लोगों को बचाना और समाज को सुरक्षित बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शेयर टेड्रिंग के नाम पर 24 लाख 55 हजार रू. की धोखाधड़ी, केरल से 5 आरोपी गिरफ्तार
Next post बहराइच: मूर्ति विसर्जन के दौरान छत से चलाए पत्थर, युवक को घर में घसीट कर मारी गोली, सांप्रदायिक तनाव