आग में फंसे लोगों को अपनी परवाह किए बचाई जान, दुर्ग एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

दुर्ग। आग में फंसे लोगों को अपनी परवाह किए जान बचाने वाले तीन पुलिस कर्मियों को दुर्ग एसपी ने सम्मानित किया है। इस आगजनी में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।

दिनांक 17.09.2024 के रात्रि करीबन 10:30 बजे प्रार्थी संदीप कुमार धोरपड़े पिता मारूती राव धोरपड़े उम्र 43 साल निवासी जवाहर चौक दुर्ग के मकान गवलीपारा वार्ड क्र. 31 कांग्रेस भवन के पीछे दुर्ग में अचानक आग लगने की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव के नेतृत्व में उप. निरीक्षक अमित अंदानी, प्र.आर. योगेश चन्द्राकर आरक्षक उत्कर्ष सिंह, डुमनलाल साहू एवं चालक आरक्षक नवीन यादव मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दिया।

मौके की गंभीरता को भापते हुये पेट्रोलिंग प्र.आर. योगेश चन्द्राकर आरक्षक उत्कर्ष सिंह, चालक आरक्षक नवीन यादव द्वारा अपनी जान की परवाह किये बगैरह प्रार्थी के जलते हुये मकान में खिड़की तोड़कर अंदर घुसकर फंसे प्रार्थी के परिजन 01 महिला एवं 02 पुरूष को हाथ से खींचते हुये दूसरे मकान में शिफ्ट किये तथा उपस्थित जनता के द्वारा सीढ़ी प्रदान करने से सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला।

फायर ब्रिगेड पहुंचने पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार यादव द्वारा चारो तलों में फायर बिगेट की सहायता कर आग पर काबू पाया गया। मकान के अंदर भरे गैस के सिलेण्डर होने के बावजूद अपनी जान की परवाह किये बिना कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी घटना होने से बचाया गया। उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा प्र.आर. योगेश चन्द्राकर, आरक्षक उत्कर्ष सिंह, चालक आरक्षक नवीन यादव को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post NMDC स्टील प्लांट में बाहरी परिवहन का विरोध, परिवहन संघ ने खोला मोर्चा
Next post विरोध प्रदर्शन के दौरान बाल बाल बचे नेता जी, कुर्ते में लगी आग, मची भगदड़, देखें वीडियो