शिक्षक ने सातवीं कक्षा के छात्रों को दी ऐसी जिम्मेदारी कि एक छात्र की हो गई मौत, दूसरे की हालत गंभीर

दुर्ग। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पाटन में शिक्षक दिवस के दिन स्कूल गये एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी, जबकि एक अन्य छात्र की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षक दिवस समारोह के लिए हेड मास्टर ने अपनी बाइक देकर सातवीं कक्षा के बच्चों को नारियल लाने भेज दिया। रास्ते में बच्चे हादसे का शिकार हो गए, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया है। घटना के बाद बीईओ ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीईओ को पत्र लिखा है।

घटना पाटन क्षेत्र के ग्राम कौही की है। शिक्षक दिवस के मौके पर मिडिल स्कूल के हेड मास्टर ने अपनी बाइक देकर सातवीं कक्षा के दो बच्चों को नारियल लाने भेज दिया, लेकिन गांव से थोड़ी दूर पर बच्चे दुर्घटना का शिकार हो गए। घायल दोनों बच्चों को शासकीय अस्पताल ले जाया गया।

इनमें छात्र वोमेश कुमार साहू की मौत हो गई, वहीं दूसरे छात्र भूपेश तिवारी को गम्भीर चोट आई हैं। जिसका दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड मास्टर संतोष महिलांग को बीईओ ने निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीईओ को पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिलाओं के खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन : नारी शक्ति पार्टी की अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, विस चुनाव भी लड़ चुकी है
Next post ट्रेन के पेंट्रीकार के द्वारा किया गया दुष्कर्म, युवकों द्वारा खोला गया दरवाजा, नजारें ने लोगो को दहला दिया