विधायक देवेंद्र यादव क्रियान्वयन कमेटी के बने सदस्य

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने और 139वां स्थापना दिवस के अवसर “है तैयार हम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 28 दिसम्बर 2023 को नागपुर में यह राष्ट्रीय रैली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ की अहम भागीदारी और भूमिका रहेगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए   प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विगत दिनों राजधानी रायपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णयानुसार कार्यक्रम के सफल कियान्वयन एवं आवश्यक समन्वय को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया है। जिसमे डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री को समन्वयक बनाया गया है। मोहम्मद अकबर, पूर्व मंत्री समन्वयक, मलकीत सिंह गैदू, प्रभारी महामंत्री सदस्य, गुरूमुख सिंह होरा, उपाध्यक्ष सदस्य, अरूण सिंघानिया, उपाध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है। गिरीश देवांगन, पूर्व उपाध्यक्ष को सदस्य, सुबोध हस्तिवाल, महामंत्री को सदस्य, देवेन्द्र यादव, विधायक को भी सदस्य बनाया गया है।

नवाज खान, पूर्व जिला अध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है। बैठक में जिम्मेदारी देने के साथ ही कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में आयोजित इस राष्ट्रीय रैली में प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों जी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने और दिशा में आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 10 Dec to 16 dec- E-paper 2023 Jagat bhoomi
Next post सुशासन दिवस पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान