भिलाई  हाईवा कार में हुई आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत

भिलाई हाईवा कार में हुई आमने-सामने की टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के दुर्ग धमधा मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, हाईवा और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें कार सवार एक पुरुष और दो महिलाओ की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।  Three people died in road accident in Bhilai

पुलिस ने बताया कि स्मृति नगर भिलाई निवासी 67 वर्षीय पी वेंकट रत्नम, 60 वर्षीय पत्नी श्यान्ति और श्यान्ति की बुजुर्ग माता की मौत हुई है। तीनों के शव को भिलाई के सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया। वहीं, हाईवा टिप्पर को जामुल पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद से हाईवा का चालक फरार बताया जा रहा है। तीनों मृतक अपनी कार से बेरला से भिलाई लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post PM Modi ने बताई ‘4 सबसे बड़ी जातियां’
Next post मर्डर के आरोपी ने रोक दी रेल; हत्या कर भागते हुए चढ़ गया ऐसी जगह कि हो गया तमाशा