मारपीट सहित लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग ; प्रार्थिया निकहत परवीन पति अरबाज पाकजादे उम्र 32 साल निवासी वार्ड 41 केलाबाडी दुर्ग द्वारा 1 सितंबर 2023 को हरनाबांधा मुक्तिधाम दुर्ग मे प्रार्थिया के भाई नईम खान को शाहरूख खान, राहुल लारोकर एवं बाबा राजपूत उर्फ कोढ़ी के द्वारा अश्लील गंदी-गंदी गाली-गुफ्तार कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर चोट पहुंचाकर पर्स एवं मोबाईल को लूट कर भाग जाने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 518/2023 धारा 294, 506, 394 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव v स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। विवेचना के दौरान दो आरोपी राहुल लारोकर व बाबा राजपूत उर्फ कोढ़ी को 5 सितम्बर को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से लोहे का रॉड व नगदी रकम जप्त कर आरोपियों को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।

एवं 1 आरोपी शाहरुख  घटना के बाद से फरार हो गया था जिसकी तलाश कोतवाली पुलिस के द्वारा  राजनादगांव, बालोद, रायपुर, कबीरधाम मै की जा रही थी । 24 नवम्बर 2023 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ट पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन/निर्देशन में, एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक झा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी पतासाजी हेतु टीम को जिला रायगढ़ रवाना किया गया।

आरोपी शाहरूख खान पिता माजिद खान उम्र 28 साल निवासी गंजपारा दुर्ग को पूंजी पथरा जिला रायगढ़ से गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर पीड़ित  का ड्राईविंग लायसेंस एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड जप्त कर जब तक किया गया है तथा लूट गए पैसे को खाना पीना में खर्च होना बताया है आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय दुर्ग पेशकिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नक्सलियों ने 14 वाहनों को किया आग के हवाले
Next post बिहार में 65 फीसदी आरक्षण को पटना हाईकोर्ट में चुनौती,