गौरा गौरी की पूजा में सामिल हुए यादव

भिलाई। दीपावली पर्व की पावन अवसर पर खुर्सीपार छावनी सहित भिलाई के कई इलाकों में गौरी गौरा पूजा का भी आयोजन किया गया। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भगवान गौरी गौरा की पूजा में शामिल हुए और विधिवत पूजा अर्चना के बाद उन्होंने सोंटा लेकर छत्तीसगढ़ी परंपरा का निर्माण किया। बैगा ने विधायक यादव के हाथ मे सोंटा मारा। इस दौरान उन्होंने पूरे भिलाई वासियों को दीपावली के पावन पर्व की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही भगवान गौरव गौरी से भिलाई के सभी नागरिकों के सुख शांति और समृद्धि की हाथ जोड़कर प्रार्थना की।

इसके बाद वे जनता से बारी बारी से मिले। सब का कुशल क्षेम जाना। इस दौरान देवेंद्र यादव ने सभी को बताया कि हमारे कका हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी  ने दिवाली के दिन बड़ा ऐलान किया है। देवेंद्र यादव पर विश्वास  मतदाताओं ने खुलकर विश्वास जताया और कहा दोबारा देवेंद्र को ही बनाएंगे। प्रदेश में भी कांग्रेस की ही सरकार बनाएंगे।  विधायक देवेंद्र यादव लगातार विश्वास यात्रा निकाल रहे है। इसी के साथ ही अब विधायक यादव आम सभा लेना भी शुरू कर दिया है।

बारी-बारी से हर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाल कर जनसंपर्क कर रहे हैं। भिलाई की जनता भी अपने परिवार सहित  देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जता रही है और जनता खुलकर विधायक देवेंद्र यादव को फिर से अपना विधायक चुनने की बात कह रहे हैं। प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव से एक मतदाता ने कहा कि इस बार आपको ही फिर से वोट देंगे। हमें आप जैसा जनप्रतिनिधि पहली बार मिला है, जो हमेशा जनता के बीच रहता है। हर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली और आम सभा की।

साथ ही घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। लोगों मिले और कांग्रेस सरकार ने इन 5 साल में प्रदेश और प्रदेश की जनता के हित और विकास के लिए जो काम किया है। उसके बारे में बताए। विधायक यादव ने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा धर्म। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। हमेशा से भिलाई की जनता का प्रेम और आशीर्वाद मुझे मिलते रहा है और मुझे पूरी उम्मीद है कि आगे भी यह प्रेम और विश्वास आप लोग बनाएं रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post विजय बघेल ने भूपेश बघेल को कसा तंज: “महतारी वंदन योजना” की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर रात में सपना आया और सुबह वे ‘ट्वीट’ करने लगे
Next post दूज एवं छठ पर्व के उपलक्ष में भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ का भव्य कार्यक्रम