इंग्लिश स्कूल के सौगत देवेंद्र यादव

भिलाई। शहर को एक और शासकीय अंग्रेजी माध्यम का स्कूल मिलने जा रहा है। विधायक देवेंद्र यादव ने इसके लिए पहल की है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 9 को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल में परिवर्तित किया जाएगा। इससके क्षेत्र के बच्चों को काफी लाभ मिलेगा। सामान्य व गरीब परिवार के बच्चे जो महंगे प्राइवेट स्कूल में अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पाते वे सब इस स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाएंगे। यहाँ प्राइवेट स्कूल की तरह ही इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई होगी ।

कुछ समय पहले भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने क्षेत्र की जनता की जरूरत और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए। सीएम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की और मांग की थी कि एक और इंग्लिश मीडियम स्कूल भिलाई में शुरू किया जाए। विधायक की मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री बघेल में कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि जल्द ही स्कूल खोला जाएगा। और इसी के साथ ही अब आदेश भी जारी कर दिया गया है।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने से क्षेत्र के सामान्य वर्ग के पालकों को काफी लाभ होगा। जो लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा नहीं पाते। वे पालक अपने बच्चों को इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ा सकेंगे। शासन यहां प्राइवेट स्कूल की तरह हाई क्लास सुविधा मुहैय्या कराएगी।

पूरे प्रदेश में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुआत करने की पूरी योजना भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की है।  विधायक देवेंद्र यादव जब महापौर थे तब उन्होंने यह योजना बनाई थी और सबसे पहले उनका प्लान था कि शहर की 18 सरकारी स्कूलों को इंग्लिश मीडियम किया जाए।  उसके बाद बाकी स्कूलों को भी धीरे-धीरे इंग्लिश मीडियम में परिवर्तित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post व्यापारी पुष्पराज केसरवानी के बेटे का अपहरण पैसे नहीं मिलने पर बदमाशो ने की हत्या
Next post Indian Railways Rules: अब बिना टिकट ट्रेन में करें सफर, नहीं रोकेगा TTE