विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को निगम परिवार ने दी श्रद्धांजलि,

भिलाई नगर/ पूर्व महापौर एवं विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन को नगर पालिक निगम भिलाई के परिसर में निगम परिवार के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 2 मिनट का मौन धारण करके दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त रोहित व्यास, महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी सदस्य एकांश बंछोर, एमआईसी मेंबर मीरा बंजारे, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी एवं बीके देवांगन, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, डीके वर्मा, कुलदीप गुप्ता, अनिल सिंह, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, अभियंता बृजेश श्रीवास्तव, स्टेनो पुरुषोत्तम साहू, शरद दुबे, अजय शुक्ला, राज सच्चर, विद्याधर देवांगन, राजेश पालवे, रामप्रवेश, गेंदलाल सिन्हा तथा नगर पालिक निगम भिलाई के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आशिक की बाहों में इश्क फरमा रही थी रंगीन मिजाज मां, बेटे ने युवक को उतारा मौत के घाट
Next post दामाद ने किया सास-ससुर का हत्या