भारत जोड़ो यात्रा में एनएसयूआई के कार्यकर्ता होंगे शामिल, सीएम ने बस को दिखाई हरी झंडी

भिलाई:  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए भिलाई से 125 एनएसयूआई के कार्यकर्ता पंजाब गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास भिलाई 3 से भारत जोड़ो यात्रा के लिए जा रहे युवाओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया है।  उनसे भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बारे में जानकारी ली।

 रवाना हो रहा जत्था को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पंजाब जा रही बस को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व पुलिस बल मौजूद रहे।मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस व एनएसयूआई के जवान लड़के लड़कियां शामिल हो रहे हैं।

इन लोगों को राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। ये लड़के दोनों तरफ से सुरक्षा घेरा तैयार करने वाले रस्सी को पकड़ कर चलते हैं। एक कठिन कार्य यहां के युवाओं को मिला है। इन लोगों ने बड़े ही सफल तरीके से पूरे यूपी में यात्रा को सपन्न कराया है। हरियाणा और पंजाब की यात्रा में भी हमारे यहां के लड़के जा रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। सीएम ने इन सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चोर गिरोहों के बीच जमकर मारपीट,दो लोगों की मौत
Next post विश्व हिंदी दिवस, जानें हिंदी पखवाड़े से कितना है अलग