आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए, ब्रजेश बिचपुरिया

भिलाई– भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया जी के नेतृत्व में  यात्रा चौथे दिन भी जारी रही कार्यक्रम की शुरुआत शिव शक्ति मंदिर में भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रारम्भ हुई।

भाजपा ज़िला अध्यक्ष ब्रजेश बीचपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर सरकार की विफलताओं का आलम यह है कि डायरिया से लोगों की मौत हो रही है । जनता को पीने का साफ़ पानी भी नही मिल पा रहा है ।

इस यात्रा में पूर्व प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा प्रभुनाथ मिश्रा ने शिरकत की और आम नागरिकों से मिलने जन-जन के द्वार तक पहुंचे यह यात्रा तीन दर्शन मंदिर केम्प 2 से प्रारंभ होकर वार्ड 27 से वार्ड 35 से तीन दर्शन मंदिर ,मदर टेरेसा नगर,बैकुंठधाम मंदिर,आशादीप कालोनी,संतोषी पारा,गांधी चौक ,मिलन चौक से होकर के अंदरूनी हिस्सों में भ्रमण की और आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए झोपड़ी क्षेत्र में भारी गन्दगी देखने को मिली लोगों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि उन्हें पीने का पानी तक साफ नहीं मिल पा रहा है.

लोग गन्दगी में जीने के लिए मजबूर हैं भाजपा जिलाध्यक्ष ने लोगों को बताया कि वह आम नागरिकों की समस्याओं से रूबरू होने के लिए ही आए हैं एवं उसकी निराकरण के लिए आम आदमी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी निगम प्रशासन के खिलाफ एक जंगी प्रदर्शन करेगी आम नागरिकों ने भी जिलाध्यक्ष जी को भरोसा दिया कि वह भी भारतीय जनता पार्टी के साथ इस लड़ाई में शामिल होंगे.

भाजपा के सहयोग से अपनी समस्याओं का निराकरण करवाएंगे इस यात्रा के दौरान  वार्ड स्तर के कार्यकर्ता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भरण-पोषण को लेकर कोर्ट के बाहर पति-पत्नी के बीच लड़ाई
Next post नरेन्द्र मोदी पर नफरती बयान देने वाले राजा पटेरिया गिरफ्तार