सूर्या मॉल में देर रात रंगीन रेव पार्टी पुलिस की दबिश

भिलाई     सूर्या मॉल में संचालित लेस्टोमेनिया क्लब में देर रात तक चल रही पार्टी में पुलिस ने दबिश दी है। रेव पार्टी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी करके क्लब को बंद कराया।  क्लब में बड़ी संख्या में लड़कियां थीं।

एएसपी सिटी संजय ध्रुव ने बताया कि वहां लेस्टोमेनिया क्लब में पार्टी चल रही थी। क्लब में काफी संख्या में लड़के-लड़कियां थे। महिला बल न होने से क्लब की तलाशी नहीं ली जा सकी। जांच करने वहां केवल शराब और सिगरेट पीने की बात सामने आई है। लेकिन वहां कोई अन्य ड्रग्स नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने पूरे क्लब का खाली करवा कर बंद कराया।   क्लब के मैनेजर को समझाइश दी गई है कि दोबारा ऐसा न किया जाए।

ऐसा पहली बार नहीं है जब लेस्टोमेनिया रात 12 बजे के बाद संचालित हो रहा है। यहां हर शनिवार बड़ी पार्टी होती है। बाहर से लड़कियां बुलाई जाती हैं। रात तक शराब परोसी जाती है। इसे लेकर पहले भी दुर्ग पुलिस और आबकारी की टीम कार्रवाई के लिए जा चुकी है। इसके बावजूद बार संचालक बाज नहीं आ रहा है।

आबकारी इंस्पेक्टर कुसुमलता जोल्हे ने बताया कि लेस्टोमेनिया क्लब के संचालक को लास्ट वार्निंग भी जारी की जा चुकी है कि वह रात 12 के बाद क्लब संचालित नहीं करेगा। आबकारी उपायुक्त नोहर ठाकुर भी पिछली कार्रवाई के दौरान वहां पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने कड़ी कार्रवाई की बात कही थी। मगर संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र मीणा ने कहा उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। वह आबकारी उपायुक्त से इसकी जानकारी लेकर कार्रवाई करने के निर्देश देंगे। पार्टी में बांग्लादेश और कोलकाता से कई लड़कियों को बुलवाया गया था। पुलिस ने कुछ लड़कियों से पूछताछ भी की, लेकिन उन्होंने अपनी पहचान नहीं बताई। पुलिस का कहना है कि यदि ऐसा है तो वह उसकी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शराब पीकर कार चला रहा था कांग्रेस नेता, पुलिस ने पकड़ा
Next post जीपीएफ फंड में 59 लाख का घोटाला,प्रधान आरक्षक गिरफ्तार सहायक उप निरीक्षक फरार