शराब पीकर कार चला रहा था कांग्रेस नेता, पुलिस ने पकड़ा

भिलाई  सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस दिन रात जांच और गश्त कर रही है। वहीं दूसरी ओर आबकारी विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।   देर रात दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, खुले मिले चार बार को बंद कराया। इसके साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव की चेकिंग में दर्जनों लोग 140-200 एमजी तक अल्कोहलिक मिले। इसमें रेंज रोवर गाड़ी से शराब के नशे में घूमते भिलाई के कांग्रेस नेता व NSUI का पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल सिंह को भी पकड़ा गया। कांग्रेस नेता ने एसपी से काफी बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन उसकी एक न चली। एसपी ने उसका अल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें वह शराब के नशे में मिला। एसपी ने उसे नशे की हालत में ड्राइव न करने की नसीहत दी।

इसके बाद चालान काटकर जाने दिया गया। यह पहली बार नहीं है, कुछ दिन पहले भी राहुल सिंह नशे की हालत में पुलिस को मिला था। पुलिस ने उसे चेतावनी भी दी थी, लेकिन वह नहीं माना। चेकिंग के दौरान 100 से अधिक संख्या में पुलिस बल सूर्या मॉल चौक में देर रात तक तैनात रहा। इसके चलते देर रात तक चलने वाला लिस्टोमेनिया बार 12 बजे ही बंद हो गया।

इससे वहां से दर्जनों लड़के लड़की नशे की हालत में निकले। सभी का अल्कोहल टेस्ट कराया गया और शराब के नशे में गाड़ी न चलाने के लिए सख्त चेतावनी दी गई।वहां शराब परोसी जा रही है। इसके बाद एसपी ने अपने अधिकारियों को निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों ने दुर्ग स्थित प्रिंस बार, ऋषि बार, एवं गोल्डन बार सहित चार बार को बंद कराया और रात 12 बजे बार बंद करने की चेतावनी दी।

एसपी के नेतृत्व में रविवार को फ्लैग मार्च भी निकाला गया। मार्च सूर्या मॉल चौक, स्मृति नगर होते हुए अवंती बाई चौक, जुनवानी चौक, केपीएस चौक, नेहरू नगर चौक, मुर्गा चौक, सेक्टर 1, पुलिस पैट्रोल पंप सेक्टर 6 भिलाई, नेवई थाना के सामने, पटेल चौक दुर्ग होते हुए वापस सूर्या मॉल चौक पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कार में ले जाकर हेडमास्टर करता था बच्चियों से छेड़खानी
Next post सूर्या मॉल में देर रात रंगीन रेव पार्टी पुलिस की दबिश