गमछे से बांध प्रेमी जोड़े ने दी जान

गमछे से बांध प्रेमी जोड़े ने दी जान

दुर्ग  शिवनाथ नदी के तट पर एक लड़की और लड़के का शव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। लड़का 20 साल का था और लड़की 16 साल की नाबालिग थी। परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। इससे दोनों ने गमछे से एक दूसरे को बांधकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करके दोनों शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।

दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान मछली मार्केट सुपेला निवासी रितेश वर्मा (रिकेश उर्फ डमरू) के रूप में हुई है। वह 16 वर्षीय किशोरी से बेपनाह प्यार करता था। दोनों एक दूसरे शादी करना चाहते थे। जब यह बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने शादी से साफ मना कर दिया। लड़की के पिता उसे बिहार छोड़कर आ गए थे।

दो दिन पहले ही 30 मई को लड़की वहां से लौटी तो रिकेश और नाबालिग की मुलाकात भिलाई स्टेशन में हुई। यहां दोनों बिना किसी को कुछ बताए सीधे दुर्ग शिवनाथ नदी चले गए। यहां दोनों ने एक दूसरे को गमछे से बांधा और नदी में छलांग लगा दी। उनकी लाश 2 जून की सुबह शिवनाथ मुक्तिधाम के पास शिव मंदिर के किनारे देखी गई।

गुरुवार सुबह जैसे ही नदी में दो लोगों की लाश लोगों ने देखी तो जानकारी दुर्ग पुलिस को दी गई। टीआई एसएन सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों शव की पहचान करवाकर परिजनों की इसकी जानकारी दी। टीआई के मुताबिक नाबालिग के हाथ मे एक कागज भी बरामद हुआ है। जिसमें उसके पिता का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ऐप पर दोस्ती फिर शादी,लाखों का समान लेकर फरार हुई ठग
Next post स्टील प्लांट SMS-2 के कनवर्ट -3 में ब्लास्ट; पिघला लोहा गिरने से तीन कर्मचारी झुलसे