तीन साल की बच्ची से रेप,30 साल का युवक, गिरफ्तार

तीन साल की बच्ची से रेप,30 साल का युवक, गिरफ्तार

भिलाई    30 साल के एक युवक ने तीन साल की बच्ची को अपना हवस का शिकार बना डाला। सूचना मिलने पर वैशाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी मनमोहन कुमार (30 साल) कैंप 1 आंध्रा स्कूल के पास रहता है। शनिवार दोपहर कालोनी में ही बच्ची अकेले खेल रही थी। आरोपी ने मौका देखकर उसे अपने पास बुलाया और उसे सुनसान जगह ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब घटना की जानकारी परिजनों का हुई तो उन्होंने बच्ची को उपचार के लिए भेजा और जानकारी वैशाली नगर पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत आरोपी को आंध्रा स्कूल के पास से ही गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बच्ची को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 6 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया रेप
Next post रिटायरमेंट होने वाले कर्मचारियों को तोहफा, पेंशन पोर्टल की शुरुआत सीएम योगी