जोन 5 के नए आयुक्त एनआर रत्नेश

जोन 5 के नए आयुक्त एनआर रत्नेश

भिलाई नगर निगम के आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जोन क्रमांक 5 की जोन आयुक्त प्रीति सिंह को हटा दिया है। प्रीति की जगह नए जोन आयुक्त का प्रभार एनआर रत्नेश को सौंपा गया है। निगम आयुक्त की अचानक इतनी बड़ी कार्रवाई से पूरे नगर नगम में हड़कंप मच गया है।

निगम आयुक्त सर्वे ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी किया गया है। जोन आयुक्त को हटाकर उनकी जगह राजस्व अधिकारी को जोन आयुक्त का प्रभार देना बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। जोन आयुक्त रहीं प्रीति सिंह को अचानक क्यों हटाया गया इसके बारे में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। आदेश के मुताबिक प्रीति सिंह को निगम मुख्य कार्यालय में डे एनयूएलएम, जनगणना शाखा, क्यूडीसी सर्वे एवं निर्वाचन, समस्त जोन क्षेत्र के गोधन/गौठान का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। निगम आयुक्त ने अपने आदेश में निर्देश दिया है कि उनका आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अनुभवी अधिकारी हैं प्रीति सिंह

जोन 5 की आयुक्त प्रीति सिंह काफी अनुभवी अधिकारी हैं। वह इससे पहले जोन क्रमांक 3 की जोन आयुक्त भी रह चुकी हैं। वहीं एनआर रत्नेश रायपुर से स्थानांतरण के बाद भिलाई आए थे और उन्हें राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। आदेश मिलने के तुरंत बाद एनआर रत्नेश ने जोन आयुक्त का कार्यभार जोन क्रमांक 5 में ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के वे सबसे पहले महापौर नीरज पाल से मुलाकात करने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल के अधिग्रहण के खिलाफ याचिका,HC ने इंडियन बैंक से मांगा जवाब
Next post लोकलुभावन योजनाओं पर नौकरशाहों ने जताई चिंता