कांग्रेस पार्षद पर बैट और स्टंप से हमला,दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज

कांग्रेस पार्षद पर बैट और स्टंप से हमला,दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज

भिलाई  वार्ड 69 के पार्षद कोमल दास टंडन (42) व उसके साथियों की कुछ लोगों ने क्रिकेट के बैट और स्टंप से पिटाई कर दी। पार्षद अपने साथियों के साथ गुरुवार सुबह सेक्टर 9 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में विवाद को शांत कराने गए थे। इस पर उनका वहां दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। इसके बाद मामला भिलाई नगर थाने पहुंचा। वहां पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि हॉस्पिटल सेक्टर सड़क 9 ब्लॉक 4 रूम नं. 3 निवासी कोमल दास टंडन वार्ड क्र. 69 हास्पिटल सेक्टर का पार्षद है। वह गुरुवार सुबह 7.30 बजे अपने घर के पास झाड़ू लगा रहा था। उसी समय पड़ोस में रहने वाला सुन्दर राव एवं उसका लड़का अनमोल राव आकर बोला कि सी 3 ग्राउंड के पास लड़कों के बीच झगड़ा हो गया है। इतना सुनते ही पार्षद टंडन अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया।

वहां अरूण नाम का लड़का जो हास्पिटल सेक्टर में ही रहता है, उससे पार्षद व उसके साथियों ने बोला कि अनमोल को क्रिकेट क्यों खेलने नहीं देते हो। आरोप है कि यह सुनकर अरुण आक्रोशित हो गया और कोमल दास, सुन्दर राव एवं अनमोल को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा इसी दौरान अरुण के साथी सेमुअल डेविड एवं उसके दोनों बेटे शारुन एवं साहिल आ गए। सभी ने मिलकर अपने पास रखे क्रिकेट बैट, स्टंप और प्लास्टिक पाईप पार्षद व उसके साथियों की पिटाई कर दी। झगड़े में पार्षद के बांए हाथ, अनमोल को पीठ में सुन्दर राव के सिर पर चोट आई।

दूसरे पक्ष की ओर से हास्पिटल सेक्टर सड़क 9 ब्लाक 5 रूम नं. 7 निवासी जी अरुण (26साल) ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया कि गुरुवार की सुबह 7.30 बजे सी 03 ग्राउंड हास्पिटल सेक्टर में क्रिकेट खेल रहा था। उसी समय अनमोल राव नाम का लड़का क्रिकेट खेलने के लिये आया। तब मेरे अन्य साथी उसके साथ क्रिकेट खेलने से मना किये तो मैं अनमोल राव को बोला कि भाई हम लोग आपके साथ नहीं खेलेंगे। आप यहां से चले जाओ तो अनमोल राव अपने घर जाकर अपने साथ अपने पिताजी सुन्दर राव एवं कोमल दास टंडन को साथ में लेकर आ गया। इसके बाद उन लोगों ने मिलकर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 13 साल में की तीन शादी;पहली से तलाक,दूसरी का मर्डर, तीसरी के साथ जेल
Next post जल्द मिलेगा गरिबों को आवास,आबंटन करने की कवायद शुरू