कई जिलो में रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी

कई जिलो में रेत उत्खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी

दुर्ग  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बिलासपुर, कवर्धा, कोरिया, धमतरी में कई ट्रेक्टर हाईवा जब्त किए है।

इसी क्रम में पुलसि ने आज भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पाटन व उतई क्षेत्र में तीन गाड़िया जब्त की है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई की है।

जिसमें से दो गाड़ियों में चोरी का माल बरामद हुआ है। दोनों गाड़ियों को पकड़ कर उतई थाने में खड़ा किया गया है। बलरामपुर जिले के राजपुर में भी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है।

गोपालपुर स्थित महाननदी से वाहन में रेत की अवैध लोडिंग कर रहे थे। रेत के अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई करने के लिए अब प्रशासन सख्त हो गया है।

बेमेतरा में भी जिले के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम अवैध रेत उत्खन्न के विरूद्ध अभियान चलाया है। अवैध रूप से रेत परिवहन एवं ओवरलोड चालने वाली 37 हाईवा वाहनो के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अमेरिका पर बरसे यूक्रेन के राष्‍ट्रपति, कहा- युद्ध का डर पैदा कर रहा
Next post BSP में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी