कालीबाड़ी में होंगे विकास कार्य,देवेंद्र यादव

भिलाई नगर शहर के सभी प्रमुख कालीबाड़ी में कई विकास कार्य होंगे। सभी जगहों में विभिन्न सांस्कृति व धार्मिक आयोजनों के लिए शेड व डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। लाखों की लागत से होने वाले इस विकास कार्य के साथ ही काली बाड़ी के परिसरों में पेवर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे।

हर साल नवरात्रि में शहर के सभी काली बाड़ी में भव्य आयोजन किए जाते हैं। माता दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। ऐसे में इन सभी काली बाड़ियों में बेहतर सुविधा और धार्मिक आयोजनों के लिए शेड और डोम शेड की मांग थी।

समाज और जनता की मांग पर बेहतर से बेहतर धार्मिक आयोजन हो सके। कही कोई कमी या समस्या ना रहे।

इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने  शहर के 4 काली बाड़ी में 34 लाख की लागत से विकास कार्य होगा। जहां डोम शेड, शेड और पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा।

सभी विकास कार्य होंगे। हुडको कालीबाड़ी में 12 लाख की लागत से डोमशेड का निर्माण किया जाएगा। साथ ही परिसर में पेवर ब्लॉक भी लगाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर 6 काली बाड़ी परिसर में 5 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा।

हाउसिंग बोर्ड काली बाड़ी में 10 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण किया जाएगा और सेक्टर 1 काली बाड़ी में 7 लाख की लागत से शेड का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भारत ने LAC पर बढ़ाई ताकत, तैनात किया K-9 वज्र
Next post भू-माफियाओं ने बेच डाली सरकारी जमीन, जवान समेत फंसे 28 परिवार