ई‘ करेंगे निर्माण कार्यों का फिजिकल वेरीफिकेशन

रिसाली नवगठित रिसाली नगर पालिका निगम क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने नाराजगी जाहिर की। कार्य में विलंब होने और सामंजस्य नहीं बैठाने पर उपअभियंताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।  6 उपअभियंताओं को  हर हाल में कार्य शुरू करने कहा।लगातार चेतावनी और समाझाईश के बाद भी कार्य समय पर आरंभ नहीं होने पर उपअभियंताओं से विस्तार से जानकारी ली। इस  चेतावनी भरे स्वर में कहा कि वार्ड प्रभारी उपअभियंता हर दूसरे दिन स्थल निरीक्षण करे। तभी कार्य किस स्तर पहुंचा है इसकी जानकारी होगी।

आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आधी अधूरी जानकारी और कार्य समय पर आरंभ नहीं किए जाने के लिए उपअभियंताओं को कारण दर्शाते हुए लिखित में प्रस्तुत करना होगा। बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन, उपअभियंता हिमांशु कावड़े, अखिलेश गुप्ता, डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, नितिन अमन साहू आदि उपस्थित थे।

बैठक में खुलासा हुआ कि कई कार्य ऐसे है जिसमें स्थल परिवर्तन करने की आवश्यकता है।  अधिकारी स्थल परिवर्तन के लिए विधिवत उच्च अधिकारियों से स्वीकृति ले। संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को अवगत कराए। इसके बाद निर्माण कर्य आरंभ करे।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह  लोक निर्माण विभाग की बैठक में निर्देश दिए थे कि कार्य आरंभ नहीं करने वाले ठेकेदारों को नोटिस दिया जाए। अधिकारियों का कहना था कि ओम व दीपराज के अलावा कुछ कंस्ट्रक्शन कंपनी ने नोटिस के बाद भी कार्य शुरू नहीं किया है।  दूसरा और तीसरा नोटिस देने प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाए।

आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य चयनित स्थल पर शुरू करे। नजूल की जमीन पर होने वाले निर्माण कार्य पर अगर कोई हस्तक्षेप करता है तो उसका जवाब सख्ती से दे।  प्राइवेट जमीन पर तो नहीं किया जा रहा है।

अखिलेश गुप्ता       26 कार्य
नितिन अमन साहू       15 कार्य
डिगेश्वरी चंद्राकर       10 कार्य
हिमांशु कावड़े       9 कार्य
उमयंती ठाकुर       5 कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल जहां एयरकंडिशन ई-लायब्रेरी कम्प्यूटर लैब की शुरूआत, यादव
Next post कोविड दौर में आवारा कुत्तों के व्यवहार में बदलाव