जरूरतमंदों को सूखा राशन,भोजन उपलब्ध कराया

भिलाई नगर। कोरोना संकटकाल में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा लगातार जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। समिति द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज मिशन कर्तव्य के तहत समिति के युवा सदस्यों  द्वारा सुपेला चौक से पावर हाउस होते हुए नेहरू नगर चौक, सेक्टर 7 रेलवे स्टेशन में पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन के साथ-साथ सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इस दौरान समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, युवा शाखा प्रभारी विनोद सिंह एवं बंटी पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि युवा शाखा के मीडिया प्रभारी रोहित तिवारी द्वारा लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए मिशन कर्तव्य की शुरूआत की गई थी। जिसके तहत सभी सदस्य रोजाना टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराते हैं। इस पुनीत कार्य में उनके साथ समिति के शंकर केड़िया, अनीश नायर, चंदन कुशवाहा, आय़ुष तिवारी, महेंद्र प्रताप, समशील, शोभित राव एवं दुर्गेश   लगातार अपना सहयोग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गंगा नदी में तैरती दिखीं दर्जनों लाशें,कोरोना संक्रमित होने के डर से हड़कंप
Next post उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खुलीं शराब की दुकानें