रेमडेसिविर इंजेक्‍शन व जीवन रक्षक दवा खरीदने का कलेक्टरों को मिला अधिकार

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संवेदनशील पहल करते हुए कलेक्टरों को तात्कालिक आवश्यकतानुसार रेमडेसिविर और अन्य आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों की खरीदी की अनुमति प्रदान कर दी है।

बालोद और मुंगेली में आरटीपीसीआर टेस्टिंग लैब की स्थापना की भी स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के 11 जिलों में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति और उससे नियंत्रण के उपायों की समीक्षा के दौरान यह स्वीकृतियां प्रदान की।

मुख्यमंत्री बघेल ने समीक्षा करते हुए कहा कि हमें बिना थके, बिना रूके कोरोना से लड़ाई जीतना है। सबके सहयोग और टीम भावना के साथ व्यवस्थित रूप से काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को जल्द से जल्द उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग विशेषज्ञों के माध्यम से आवश्यक दवाइयों का किट तैयार करे और मितानिनों के माध्यम से इस किट के वितरण करने की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मौसम ने ली करवट, आंधी के साथ तेज बारिश
Next post नासिक अस्पताल में हादसा, ऑक्सिजन गैस, कोरोना मरीजों की वेंटिलेटर पर मौत