दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उतई नगर पंचायत चुनाव 2025 के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन

उतई/ नगर पंचायत चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का उद्घाटन हाई स्कूल बाजार चौक के सामने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्याय, दिलीप साहू नवीन पवार, उतई चुनाव संचालन प्रभारी, मनोज सोनी , उतई नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सरस्वती नरेन्द्र साहू व सभी वार्ड पार्षद पद प्रत्याशी की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
साथ ही कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक लिया गया बैठक में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान एवं संगठन की भूमिका पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आप सभी को केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर लेकर जाना है और भाजपा के पक्ष में वोट मांगना है देश यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य सामने रखा है। इसी के अनुरूप हम भी विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ा रहे है। पिछले एक साल में हमारी विष्णु देव सायं जी सरकार ने मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। इस साल छत्तीसगढ़ में धान की फसल अच्छी हुई है। 3100 रुपए क्विंटल के दाम से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान की खरीदी हो रही है। इस साल किसान भाइयों के घरों में रिकॉर्ड पैसा आने वाला है। अभी किसान भाइयों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान हो रहा है, शीघ्र ही उनके खातों में अंतर की राशि भी भेज दी जाएगी। हमारी सरकार राज्य के गरीब परिवारों को पांच साल तक निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने का निर्णय भी लिया है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को हमने चार हजार रूपये से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए प्रति मानक बोरा कर दिया है।
श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी आवासहीन पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जा रहा है। हमने सरकार के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन प्रदेश के आवासहीनों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के लिए 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना की घोषणा की है। उन्होंने अगले वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ को 4 लाख नए आवास के लिए सहमति दी है। उन्होंने कहा नये सर्वे में अब हितग्राहियों की मासिक आय सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा जिनके पास ढाई एकड़ सिंचित भूमि या पांच एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी अब इस योजना के तहत पात्र होंगे । हितग्राही अब स्वयं भी अपने आवास हेतु मोबाइल एप के जरिए आवेदन और सर्वेक्षण कर सकते हैं।
आगे कहा आप सभी घर घर जाकर डेली डोर टू डोर जाकर प्रचार प्रसार करना है और पुरी तन्मयता के साथ काम करना है।
इस अवसर पर उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदू देवांगन, शशिकांत वर्मा, विनोद हेड़ाऊ, टिकेश्वरी साहू, नरेन्द्र साहू तुलु राम साहू,भूखन पटेल, ओपी चंद्राकर ममता चंद्राकर, चेतन साहू हुबलाल चंद्राकार, दीपक चंद्राकर, सुनीता वर्मा, रूपेश पारख , प्रवीण यदु ममता चंद्राकर,, विमला कामड़े, रंजना चंद्राकर,हिमांशु साहू, सुनीता चंद्राकर, राधा धीवर, एकता चंद्राकर,चेतन। लाल साहू चन्द कुमार साहू,दीपक बृजमोहन चंद्राकर , दानेश्वरी देशमुख
शीतल रात्रे, वैभव देवांगन,नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सरस्वती नरेन्द्र साहू
पार्षद पद प्रत्याशी वार्ड 01 मोतीम ठाकुर वार्ड 02 सोमेन्द्र सोनू राजपूत 03 सुरेन्द्र वर्मा,04,लक्ष्मीनारायण साहू,वार्ड05 सतीश कुमार चंद्राकर, वार्ड 06लता सोनवानी वार्ड 07 भीमसेन सिन्हा,08 तेज बाई सिन्हा, वार्ड 09 चेतन चिंटू सिन्हा वार्ड 10 खूबी राम साहू, वार्ड 11 नारायण देशमुख, वार्ड 12 अनीता नीलम गड़े, वार्ड 13 गीतेश कुमार ठाकुर, वार्ड 14 संगीत रजक वार्ड 15 सुनीता गौतम चंद्राकर सहित भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सीजीपीएससी घोटाले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी का साला और उसकी पत्नी गिरफ्तार
Next post जिला पंचायत सदस्य हेतु 05 नामांकन हुए जमा, पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य हेतु बड़ी तदाद में हुआ नामांकन