सडक सुरक्षा माह के छठवें दिन स्पर्श हास्पिटल की टीम द्वारा वाहन चालको का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

दुर्ग। जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश पर एवं सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात ) के मार्ग दर्शन एवं श्री सतानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के नेतृत्व में आम नागरिकोे और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।

सडक सुरक्षा माह के छठवें दिन आज दिनांक को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालको निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें स्पर्श हास्पिटल की टीम श्री राकेश निमजे जनरल मनेजर स्पर्श हॉस्पिटल, डॉ वीणा ठाकुर, डोमन सिंह चंद्राकर, दिनेश महानंद वैन्सी लकडा वंदना एवं नवीन के द्वारा कुल-90 वाहन चालको का बीपी एवं शुगर की जांच की गई। जिसमें 60 प्रतिशत वाहन चालको का बी.पी एवं शुगर बढा होना पाया गया, जिन्हे दवाई लेने की सलाह दी गई।

साथ ही यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ग्राम समोदा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उपस्थिति खिलाड़ी एवं दर्शक को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आज जयंती स्टेडियम, भिलाई में आयोजित शिव ज्ञान गंगा महोत्सव में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ- दया सिंह
Next post ठेकेदार पर गोलियां बरसाने के दोषी पूर्व विधायक पवन पांडेय को सात साल की सजा, जुर्माना भी लगा