दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग में पकड़ाया लाखों रुपए का गांजा

दुर्ग। पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। अंजोरा क्षेत्र के महमरा जालबांधा रोड में आधी रात नाकाबंदी कर चेकिंग में 8 लाख रुपए का गांजा पकड़ा गया है। आरोपी से दो लाख कीमत की 18 किलो गांजा, 8 लाख कीमत की एक चार पहिया वाहन, 7400 रूपये नगदी, 10 हजार कीमत की एक मोबाईल कुल जुमला 10,17,400 रूपये जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ 20 (ख) एन.डी. पी.एस. एक्ट के तहत कार्रवाई कार्रवाई की गई है। अंजोरा पुलिस व काईम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।

 

जानकारी के अनुसार दिनांक 11/11/2024 को पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि, वाहन क्रमांक  एमएच 43 सीई 5609 में अवैध रूप गांजा बिक्री करने हेतु वाहन में रखकर कांकेर से बालोद होते हुए जालबांधा के रास्तें मुंबई महाराष्ट्र जाने वाला है। सूचना विश्वसनीय होने पर काईम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक तापेश्वर नेताम, चौकी प्रभारी अंजोरा रामनारायण सिंह ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 11/11/2024 को संभावित रास्ता ग्राम महमरा जालबांधा रोड चुन्नी लाल निषाद के घर के सामने पहुंचकर संदेही वाहन अशोक लिलेण्ड क्रमांक एमएच 43 सीई 5609 को हमराह स्टॉफ व गवाहों के नाकाबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर चालक द्वारा अपना नाम अब्दुल रसीद अली पिता आशिक अली उम्र 61 वर्ष निवासी शांताक्रुज एयर इंण्डिया कॉलोनी चर्च के पीछे आशीकली की चाल मुबई 29 थाना अकोला हॉल सांई सागर बीएलडीजी न्यू मिल रोड कुर्ला वेस्ट ग्रेटर मुंबई का रहने वाला बताया।  तलाशी के दौरान वाहन में कुल 17.820 किग्रा जुमला कीमती 2 लाख रुपये का गांजा आरोपी से नगद 7400/- रू0 व 01 नग रियलमी कंम्पनी की नार्जी मोबाईल कीमती 10000 रुपये तथा आरोपी का डाईविंग लायसेंस जुमला कीमती 10,17,400 रूपये प्राप्त हुआ जिसे विधिवत जब्त कर आरोपी को दिनांक 12/11/2024 को गिरफ्तार किया गया है जिसे रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्रवाई में चौकी अंजोरा से सउनि रेमन साहू, प्र.आर. मुकेश गावड़े, आर. बृजमोहन सिंह, सुरेश साहू, राजकिरण ठाकुर, ऋषि यादव तथा एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादुर सिंह, आरक्षक जुगनू सिंह, अनूप शर्मा, शहबाज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुछ दिन की पत्नी चाहिए तो पहुंच जाइए इस देश, पर्यटकों से शादी करती हैं महिलाएं, घूमने-टहलने के बाद दे देती हैं तलाक
Next post ‘गैंगरेप में गिरफ्तार हुआ है बेटा’, इतना सुनते ही ‘सीबीआई एसएसपी’ को मां ने थमा दिए 75000, सच्‍चाई जान हो गई बेहोश