गर पालिका निगम भिलाई के भाजपा पार्षदों के अथक प्रयास से हुआ 10 करोड़ 18 लाख रुपये विभिन्न विकास कार्यों के स्वीकृत

भिलाई:– नगर पालिका निगम भिलाई के भाजपा पार्षदों के अथक प्रयास से उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रोड नाली,सीवरेज पेवर ब्लॉक जैसे कार्यो के लिए 10 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत कर दिया है,मिली जानकारी के मुताबिक विकास कार्यो के तरस रहे नगर पालिका निगम भिलाई के लिए नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भोजू और उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व ने पार्षद दल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिलकर उन्हें विकास कार्यो के लिए मांग पत्र सौपा था जिसके बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पार्षद दल को आश्वस्त किया था और तत्कालीन आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को प्रस्ताव बनाने का आदेश दिया था,,जिसके बाद अपना वादा पूरा करते हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज धनतेरस के मौके पर पार्षद दल की मांग को पूरा करते हुए भिलाई नगर पालिका निगम को 10 करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यो की सौगात दी है,,इन सभी विकास कार्यो के लिए स्वीकृत हुई राशि के लिए नेता प्रति पक्ष भोजराज सिन्हा , उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह समेत भाजपा पार्षदों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पंचायत और नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत OBC आरक्षण, शिक्षक संवर्ग के संविलियन सहित इन मुद्दों पर साय कैबिनेट ने लिया फैसला
Next post दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में दुर्ग पुलिस द्वारा शहीद परिवार के निवास स्थान में पहुंचकर शुभकामना देकर कुशल क्षेम पूछा