ताज़ा खबर
Home / Chhattisgarh / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने उप निरीक्षक (अ) को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर किया पदोन्नत

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने उप निरीक्षक (अ) को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर किया पदोन्नत

दुर्ग। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा सामान्य शाखा संवर्ग, पुलिस मुख्यालय के उप निरीक्षक (अ) से निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई। इस सूची के आधार पर श्री जितेन्द्र कुमार सुखदेवे, कार्यालय पु.म.नि. दुर्ग रेंज, को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर पदस्थ किया गया।

आज दिनांक 22.10.2024 को, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) ने श्री जितेन्द्र कुमार सुखदेवे को पदोन्नति प्रदान की और उनके उत्तरदायित्व में बढ़ोतरी की। उन्होंने कहा कि श्री जितेन्द्र कुमार अपनी दक्षता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने नए उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर कार्यालय पु म नि दुर्ग रेंज से डीएसपी श्री पनिक राम कुजूर, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, स्टेनो श्रीनिवास राव, लिपिक उप निरीक्षक (अ) श्री सफ़ीख खान, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

About jagatadmin

Check Also

कृषकों के बचत खाता से करोड़ों की हेरा फेरी, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक डिमांड पर

सेवा सहकारी समिति ग्राम सोमनी के कृषकों के खाता में हेराफेरी कर प्रबंधक नीति दीवान, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *