



भिलाई : वैशाली नगर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन की मुसीबत बढ़ सकती है। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद अब वैशाली नगर के लोग भाजपा प्रत्याशी के विरोध में खुलकर सामने आये है। प्रदेश भाजपा कार्य समिति की सदस्य संगीता केतन शाह के घर पहुंचे वैशाली नगर के लोग उनसे अब निर्दलीय चुनाव लड़ने को कह रहे है।
अचानक आज शाम वैशालीनगर के लोग सूर्यविहार स्थित उनके निवास पहुंचे और निर्दलीय चुनाव लड़ने का नारा लगाने लगे।इस बारें में लोगो ने कहा कि संगीता शाह जमीनी स्तर से जुड़ी है और सभी के सुखदुख में साथ खड़ी है। लोगों ने कहा वैशाली नगर की जनता उनके साथ है।बता दें कि वैशाली नगर विधानसभा में भाजपा से टिकट की दौड़ में संगीता केतन शाह का भी नाम शामिल था|
लेकिन पांच बार के पार्षद रहे रिकेश सेन को टिकट दिए जाने के बाद भाजपा भिलाई संगठन के एक नेता ने सोशल मीडिया पर विरोध के स्वर मुखर किये थे। हालांकि संगीता केतन शाह ने अभी तक अपने पत्ते नही खोले है पर उन्होंने कहा कि वे भाजपा के निर्णय के साथ है। पर वे जनता की जनभावना की भी कद्र करती है।