



नई दिल्ली: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। बता दें कि अगले कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की चुनावी रणनीति तैयार हुई। साथ ही उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा हुई। जिसके बाद गुरुवार को पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।
उम्मीदवारों का एलान
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों का एलान किया है, जबकि छत्तीसगढ़ के लिए 21 प्रत्याशियों के नामों वाली सूची जारी की है।
मध्य प्रदेश भाजपा उम्मीदवारों के नाम
क्रमांक | विधानसभा सीट | उम्मीदवार |
1 | सबलगढ़ | सरला विजेंद्र रावत (महिला) |
2 | सुमावली | अदल सिंह कंसाना |
3 | गोहद (अजा) | लाल सिंह आर्य |
4 | पिछोर | प्रीतम लोधी |
5 | चाचौड़ा | प्रियंका मीणा (महिला) |
6 | चंदेरी | जगन्नाथ सिंह रघुवंशी |
7 | बंडा | वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार |
8 | महाराजपुर | कामाख्या प्रताप सिंह |
9 | छतरपुर | ललिता यादव (महिला) |
10 | पथरिया | लखन पटेल |
11 | गुन्नौर (अजा) | राजेश कुमार वर्मा |
12 | चित्रकूट | सुरेंद्र सिंह गहरवार |
13 | पुष्पराजगढ़ (अजजा) | हीरासिंह श्याम |
14 | बड़वारा (अजजा) | धीरेंद्र सिंह |
15 | बरगी | नीरज ठाकुर |
16 | जबलपुर पूर्व (अजा) | अंचल सोनकर |
17 | शाहपुरा (अजजा) | ओमप्रकाश धुर्वे |
18 | बिछिया (अजजा) | डॉ. विजय आनंद मरावी |
19 | बैहर (अजजा) | भगत सिंह नेताम |
20 | लांजी | राजकुमार कर्राये |
21 | बरघाट (अजजा) | कमल मस्कोले |
22 | गोटेगाँव (अजा) | महेंद्र नागेश |
23 | सौसर | नानाभाऊ मोहोड |
24 | पांढुर्णा (अजजा) | प्रकाश उइके |
25 | मुल्ताई | चन्द्रशेखर देशमुख |
26 | भैंसदेही (अजजा) | महेंद्र सिंह चौहान |
27 | भोपाल उत्तर | आलोक शर्मा |
28 | भोपाल मध्य | ध्रुव नारायण सिंह |
29 | सोनकच्छ (अजा) | राजेश सोनकर |
30 | महेश्वर (अजा) | राजकुमार मेव |
31 | कसरावद | आत्माराम पटेल |
32 | अलीराजपुर (अजजा) | नागर सिंह चौहान |
33 | झाबुआ (अजजा) | भानू भूरिया |
34 | पेटलावद (अजजा) | निर्मला भूरिया (महिला) |
35 | कुक्षी (अजजा) | जयदीप पटेल |
36 | धरमपुरी (अजजा) | कालू सिंह ठाकुर |
37 | राऊ | मधु वर्मा |
38 | तराना (अजा) | ताराचंद गोयल |
39 | घाटिया (अजा) | सतीश मालवीय |
भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष गोहद से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश की गोहद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे को शाहपुरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ भाजपा उम्मीदवारों के नाम
क्रमांक | विधानसभा सीट | उम्मीदवार |
1 | प्रेमनगर | भूलन सिंह मरावी |
2 | भटगांव | लक्ष्मी राजवाड़े (महिला) |
3 | प्रतापपुर (अजजा) | शकुंतला सिंह पोर्थे (महिला) |
4 | रामानुजगंज (अजजा) | रामविचार नेताम |
5 | लुन्द्र (अजजा) | प्रबोज भींज |
6 | खरसिया | महेश साहू |
7 | धर्मजागढ़ (अजजा) | हरिश्चन्द्र राठिया |
8 | कोरबा | लखनलाल देवांगन |
9 | मरवाही (अजजा) | प्रणव कुमार मरपच्ची |
10 | सरायपाली (अजा) | सरला कोसरिया (महिला) |
11 | खल्लारी | अलका चंद्राकर (महिला) |
12 | अभानपुर | इन्द्रकुमार साहू |
13 | राजिम | रोहित साहू |
14 | सिहावा (अजजा) | श्रवण मरकाम |
15 | दौंडी लोहारा (अजजा) | देवलाल हलवा ठाकुर |
16 | पाटन | विजय बघेल (दुर्ग सांसद) |
17 | खैरागढ़ | विक्रांत सिंह |
18 | खुज्जी | गीता घासी साहू (महिला) |
19 | मोहला-मानपुर (अजजा) | संजीव साहा |
20 | कांकेर (अजजा) | आशाराम नेताम |
21 | बस्तर (अजजा) | मनीराम कश्यप |
महिलाओं को भी दी गई प्राथमिकता
भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची में पांच-पांच महिलाओं को भी शामिल किया है।
मध्य प्रदेश से पार्टी ने सरला विजेंद्र रावत (सबलगढ़), प्रियंका मीणा (चाचौड़ा), ललिता यादव (छतरपुर), अंचल सोनकर (जबलपुर पूर्व), निर्मला भूरिया (पेटलावाद), जबकि छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी राजवाड़े (भटगांव), शकुंतला सिंह पोर्थे (प्रतापपुर), सरला कोसरिया (सरायपाली), अलका चंद्राकर (खल्लारी), गीता घासी साहू (खुज्जी) को उम्मीदवार बनाया है।
भूपेश बघेल को टक्कर देंगे विजय बघेल
भाजपा ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को पाटन से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। मौजूदा समय में इस सीट का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर रहे हैं। ऐसे में विजय बघेल का सीधा मुकाबला भूपेश बघेल के साथ होने वाला है।
सनद रहे कि जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
क्या था चुनाव का हाल?
बता दें कि भाजपा सिर्फ मध्य प्रदेश में सत्ता में है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए पार्टी ने अभियान छेड़ा है। 2018 में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 15 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा को 109 सीटें हासिल हुई थीं।