सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल जहां एयरकंडिशन ई-लायब्रेरी कम्प्यूटर लैब की शुरूआत, यादव

भिलाई   पूरे प्रदेश में सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल की शुरूआत की गई। इसी कड़ी में भिलाई के सेक्टर 6 और खुर्सीपार अंडा चौक में इंग्लिश मिडियम स्कूल की शुरूआत की गई है।

जोन 4 के ई ई संजय बागड़े ने बताया कि इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। दो मंजिला भवन में सभी जरूरी सुविधाए होंगी।  करीब डेढ़ करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

फिलहाल पुराने भवन में स्कूल संचालित की जा रही है ताकि पढ़ाई प्रभावित ना हो।  इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा और प्राइवेट स्कूल की तरह शिक्षा और सुविधा मिलेगी।

इसके लिए विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की थी  कि बच्चों के पढ़ाई के लिए यहां हाईटेक एयरकंडिशन कम्प्यूटर लैब और ई लायब्रेरी बनाई जाएगी। जहां बच्चे ऑन लाइन अपने विषय से संबंधित सभी जानकारी व पुस्तकें पढ़ सकेंगे। यही नहीं यहां प्रोजेक्टर भी लगाया जाएगा।

हाई क्वालिटि के ग्रीन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही स्कूल की दीवारों पर प्रेरणादायी पेंटिंग की जाएगी और श्लोगन भी लिखा जाएगा!  कम्प्यूटर टेबल,  प्रोजेक्टर सिस्टम,  साउड सिस्टम आदि सुविधाएं भी होगी। स्कूल की सुविधा बढ़ाने के लिए पेड़ लगाए जाएंगे। स्कूल के सभी क्लासरूम व बाथरूम में टाइल्स लगाया जाएगा। इस तरह से अनेकों काम इंग्लिश मीडियम स्कूल में किए जाएंगे।

जहां ऑन लाइन पढ़ाई कराई जा सकेगी। यह प्रदेश का पहला सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल होगा। जहां इस तरह की बेहतर सुविधाएं होगी! खेल शिक्षा भी मिलेगी इस स्कूल में सिर्फ कोर्स ओर पुस्तकों की पढ़ाई और शिक्षा के अलावा बच्चों को खेल की भी शिक्षा दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भैंस खटाल संचालकों के खिलाफ हुई जुर्माने की कार्रवाई,
Next post ई‘ करेंगे निर्माण कार्यों का फिजिकल वेरीफिकेशन