स्टेशन में यात्री के जेब से 42 हजार पार

दुर्ग रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति के जेब से 42 हजार रुपये चोरी हो गए। टिकट रिजर्वेशन के बाद वो प्रतीक्षालय में ही रुका हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपित ने उसके जेब से रुपये निकाल लिए। शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी हुई तो उसने जीआरपी में इसकी शिकायत की।

दुर्ग जीआरपी ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ चोरी की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसकी पतासाजी शुरू की है।जीआरपी ने बताया कि शिकायतकर्ता श्याम सुंदर तिवारी (77) बीते 18 जुलाई को अमृतसर जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए दुर्ग रेलवे स्टेशन गया हुआ था।

जनरल टिकट काउंटर बंद होने के कारण उसने तत्काल में टिकट खरीदा और रेलवे स्टेशन के ही यात्री प्रतीक्षालय में सो गया। रात करीब ढाई बजे उसकी नींद खुली तो उसने अपना जेब चेक किया तो उसके जेब में से 42 हजार रुपये नहीं थे। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक जब उसने टिकट खरीदने के लिए अपने जेब से रुपये निकाले थे। तब एक संदिग्ध व्यक्ति वहीं खड़ा होकर ये सब देख रहा था।

एक अन्य मामले में दुर्ग जीआरपी ने चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले एक बदमाश को पकड़ा है। पेंड्रारोड निवासी शिकायतकर्ता जीतू बैगा वैनगंगा एक्सप्रेस से महबूब नगर से बिलासपुर जा रहा था। रास्ते में उसका मोबाइल चोरी हो गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उसने जीआरपी को इसकी जानकारी दी।

जिसमें जीआरपी ने एस पांच बोगी में सवार एक व्यक्ति बलजीत सिंह मार्को को संदेह के आधार पर पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने ही मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपित कोरबा का रहने वाला है। उसके खिलाफ जीआरपी ने चोरी की धारा के तहत कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 600 करोड़ लेकर उड़ गए ‘हेलिकॉप्टर बंधु’,शहर में लगे पोस्टर
Next post विदेश घुमाने का सपना दिखाकर ठगे 25 लाख