डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे जन समस्याओं से अवगत होकर निराकरण के दिए निर्देश

भिलाईनगर। कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम भिलाई के प्रशासक डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज प्रातः कार्यालयीन समय पर निगम मुख्यालय पहुंचे। प्रशासक कक्ष में पहले उन्होंने निगम क्षेत्र में संचालित कार्य और योजनाओं की जानकारी लेकर समीक्षा की।

इस दौरान निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी उपस्थित रहे। प्रशासक महोदय ने सभी जोन में प्रत्येक जनदर्शन की जानकारी ली और कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता अच्छी हो।

पानी, बिजली, सफाई इत्यादि विषयों को लेकर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर समस्याओं का निदान करें। वही अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर आने वाले लोगों से प्रशासक उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

आवेदक गौतम नवशरे ने आज चबूतरा आबंटन कराने के लिए प्रशासक महोदय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया।

प्रशासक महोदय ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर नियमानुसार एवं यथोचित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में भिलाई निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आवासीय एवं व्यवसायिक भूखंडों के अंतरण की प्रक्रिया प्रारंभ
Next post पाकिस्तान की शह पर 100 नागरिकों की हत्या, सड़ रहीं लाशें